अमेरिका का यू-टर्न! PoK और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाने वाला मैप सोशल मीडिया से हटाया
भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों की मजबूती के दावों के बीच एक बड़ा ‘मैप विवाद’ खड़ा हो गया है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उस विवादित मानचित्र को हटा दिया है, जिसमें पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन को भारतीय क्षेत्र के रूप में दिखाया गया था।
क्या था पूरा मामला? 7 फरवरी को अमेरिका ने भारत के साथ एक महत्वपूर्ण व्यापारिक समझौते की घोषणा की थी, जिसके तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% कर दिया था। इस खुशी में साझा किए गए नक्शे में PoK और अक्साई चिन पर कोई अलग लाइन नहीं थी, जिसका अर्थ था कि अमेरिका उन्हें भारत का हिस्सा मान रहा है।
अचानक क्यों हटा पोस्ट? आमतौर पर अमेरिकी सरकार कश्मीर को एक विवादित द्विपक्षीय मुद्दा मानती है। ऐसे में भारत के पक्ष वाला नक्शा चीन और पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका था। हालांकि, बिना किसी आधिकारिक स्पष्टीकरण के इस पोस्ट को हटाना यह दर्शाता है कि अमेरिका अपनी पुरानी तटस्थ नीति पर वापस लौट गया है। भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि कश्मीर पर किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार्य नहीं है।