नाम सितारा, काम भी सितारा! किसानों के लिए ‘मोबाइल ATM’ है यह फल, जानें स्टार फ्रूट की खासियत
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के बरकचा खुर्द गांव के जितेंद्र कुमार मौर्य ने खेती में एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने ‘कमरख’ (Star Fruit) की खेती को अपनी आय का जरिया बनाया है। जितेंद्र के मुताबिक, यह फल किसानों के लिए किसी चलते-फिरते एटीएम से कम नहीं है क्योंकि यह साल भर पैसा देता है।
कमाई का गणित: स्टार फ्रूट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह साल में तीन बार फल देता है। एक बार फसल टूटने के एक महीने बाद ही दोबारा फल आने शुरू हो जाते हैं। बाजार में इसकी भारी डिमांड है। गर्मी के मौसम में एक पीस 8 से 10 रुपये में बिकता है, जिससे किसानों को सीधा और अच्छा मुनाफा होता है।
सेहत और स्वाद का संगम: कैल्शियम और आयरन से भरपूर कमरख स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। लोग इसे फल के रूप में खाने के साथ-साथ इसकी चटनी भी बहुत पसंद करते हैं। जितेंद्र बताते हैं कि इस पेड़ को लगाने के मात्र 6 महीने बाद ही फल आने लगते हैं और इसमें किसी भी रासायनिक खाद की जरूरत नहीं पड़ती।