२०४७ तक ३०८ लाख करोड़ की इकोनॉमी! आंध्र प्रदेश में राज्यपाल ने पेश किया ‘स्वर्ण आंध्र’ का रोडमैप

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने बुधवार को विधानसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राज्य के आर्थिक भविष्य को लेकर एक ऐतिहासिक विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि टीडीपी नीत एनडीए सरकार २०४७ तक आंध्र प्रदेश को ३.४ ट्रिलियन डॉलर (३০৮ लाख करोड़ रुपये) की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए संकल्पित है। राज्यपाल के अनुसार, इस लक्ष्य के साथ राज्य की प्रति व्यक्ति आय को ५५ लाख रुपये तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में राज्य की विकास दर १०.৭% रही है, जो आर्थिक सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम है।
सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही। मुख्य विपक्षी दल के दर्जे की मांग को लेकर वाईएसआरसीपी (YSRCP) विधायकों ने नारेबाजी की और पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में सदन से वॉकआउट कर दिया। जगन करीब एक साल बाद सदन में पहुंचे थे। अपने भाषण में राज्यपाल ने अमरावती के पुनर्निर्माण पर जोर देते हुए बताया कि केंद्र सरकार अमरावती को स्थायी राजधानी का दर्जा देने के लिए कानून लाने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। इसके अलावा, उन्होंने ‘सुपर सिक्स’ गारंटी, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और पोलावरम परियोजना को जून २०२७ तक पूरा करने के सरकार के संकल्प को भी दोहराया।