ग्लोबल मार्केट में रौनक, पर भारतीय शेयर बाजार पस्त! जनवरी में ३.१०% फिसला निफ्टी-५०

मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी २०२६ में भारतीय शेयर बाजारों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। जहां एक ओर अमेरिका और चीन जैसे वैश्विक बाजारों में तेजी देखी गई, वहीं भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-५० में ३.१० प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह २५,३२०.६५ पर बंद हुआ।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु:

  • ब्रॉडर मार्केट में स्ट्रेस: निफ्टी मिडकैप १५० में ३.५३% और स्मॉलकैপ २५० में ५.৫২% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
  • सेक्टोरल प्रदर्शन: मेटल और डिफेंस सेक्टर में ६% की बढ़त रही, जबकि एफएमसीजी और रियलिटी सेक्टर ६% से ११% तक टूट गए।
  • ग्लोबल कंट्रास्ट: भारत के विपरीत, अमेरिका का S&P 500 (१.३७%) और नैस्डैक (१.२०%) बढ़त के साथ बंद हुए। चीन (४.६६%) और ताइवान (११.০९%) जैसे उभरते बाजारों ने भी भारत से कहीं बेहतर रिटर्न दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *