खरगोन मुशायरे में बवाल! कवि की एक पंक्ति पर भड़का गुस्सा, मंच पर चढ़कर लोगों ने की मारपीट और हंगामा

मध्य प्रदेश के खरगोन में नगर निगम द्वारा आयोजित ‘ऑल इंडिया मुशायरे’ में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कवि की कविता पर लोग भड़क उठे। जमजम मार्केट में चल रहे इस कार्यक्रम में हंगामा इतना बढ़ गया कि लोगों ने मंच पर कब्जा कर लिया और मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक शेर और भारी हंगामा: जानकारी के अनुसार, रात करीब 1:25 बजे कवि अबू बकर जिया एक कलाम पेश कर रहे थे। उनके शेर की एक पंक्ति सुनकर भीड़ उग्र हो गई। देखते ही देखते लोग मंच पर चढ़ गए और अबू बकर के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करने लगे। माहौल बिगड़ता देख आयोजकों ने मुशायरा तुरंत बंद कर दिया और लोगों को घर जाने की अपील की।

पुलिस की कार्रवाई: खरगोन कोतवाली पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। टीआई बीएल मंडलोई ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा, “कवि की एक पंक्ति के कारण विवाद शुरू हुआ था। हम वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रहे हैं। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *