दिनभर की उठापटक के बाद सपाट बंद हुआ बाजार: IT शेयरों में गिरावट, बैंकिंग और ऑटो ने संभाला मोर्चा

घरेलू शेयर बाजार बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच लगभग स्थिर बंद हुए। आईटी सेक्टर में बिकवाली के दबाव के बावजूद बैंकिंग और ऑटो सेक्टर की मजबूती ने बाजार को बड़ी गिरावट से बचा लिया। बीएसई सेंसेक्स 40.28 अंक की मामूली गिरावट के साथ 84,233.64 पर, जबकि निफ्टी 18.70 अंक की बढ़त के साथ 25,953.85 पर बंद हुआ।

IT में कमजोरी, SBI और मारुति में दम: TCS, इंफोसिस और विप्रो जैसे आईटी शेयरों में वैश्विक कारणों से गिरावट रही। इसके विपरीत, एसबीआई, मारुति सुजुकी और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों ने बढ़त बनाई। बाजार अब अगली तिमाही के नतीजों और महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *