“जो आतंक फैलाए, उससे मैच क्यों?” भारत-पाक मुकाबले पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का BCCI पर तीखा प्रहार

टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बीसीसीआई और केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि दुनिया का सबसे शक्तिशाली बोर्ड पाकिस्तान जैसे ‘आतंकी देश’ के फैसले का इंतजार क्यों कर रहा था?

BCCI की चुप्पी पर सवाल: चतुर्वेदी ने कहा कि बीसीसीआई को पीसीबी की तरफ देखने की जरूरत नहीं थी। हमें स्पष्ट तौर पर कहना चाहिए था कि हम उस देश के साथ नहीं खेलेंगे जो सीमा पार से आतंक फैलाता है। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि पाकिस्तान के यू-टर्न लेने से पहले भारत ने अपना कड़ा रुख साफ क्यों नहीं किया। बता दें कि पाकिस्तान ने पहले मैच के बहिष्कार की धमकी दी थी, लेकिन सोमवार को उनकी सरकार ने खेलने की अनुमति दे दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *