कल ‘भारत बंद’ का ऐलान! ३० करोड़ कर्मचारियों की हड़ताल, स्कूल-कॉलेज और बैंक पर पड़ेगा बड़ा असर

सरकारी नीतियों के विरोध में ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने कल, १२ फरवरी को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। इस विरोध प्रदर्शन में लगभग ३० करोड़ कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिसका सीधा असर देश की बैंकिंग, परिवहन और सार्वजनिक सेवाओं पर पड़ सकता है।

स्कूलों और कॉलेजों की स्थिति: बंद को लेकर छात्रों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पूरे देश में स्कूल बंद करने का आदेश नहीं है, लेकिन कई राज्यों में एहतियात के तौर पर निजी स्कूलों ने छुट्टी का ऐलान कर दिया है। कुछ संस्थानों ने ऑनलाइन क्लास चलाने का फैसला किया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

बैंकिंग और यातायात पर असर: बैंकिंग यूनियनों के इस हड़ताल में शामिल होने के कारण शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। कैश लेनदेन और चेक क्लीयरेंस में देरी हो सकती है। हालांकि, राहत की बात यह है कि UPI, नेट बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहेंगी। परिवहन की बात करें तो बस और टैक्सी यूनियनों के समर्थन के चलते सड़कों पर आवाजाही मुश्किल हो सकती है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल और एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं बंद से मुक्त रहेंगी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *