“भारत के खिलाफ मैच कोई बड़ी बात नहीं!” महामुकाबले से पहले पाकिस्तानी ओपनर ने टीम इंडिया को दी चेतावनी

टी-20 वर्ल्ड कप २०२६ में १५ फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले जुबानी जंग शुरू हो गई है। अमेरिका को ३२ रनों से शिकस्त देने के बाद पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है। फरहान ने कहा कि वे भारत के खिलाफ मैच को लेकर किसी भी तरह के दबाव में नहीं हैं और उनके लिए यह एक आम मैच जैसा ही है।

साहिबजादा फरहान का तेवर: अमेरिका के खिलाफ ७३ रनों की तूफानी पारी खेलने वाले फरहान ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जब आप दो मैच जीतकर टेबल में टॉप पर होते हैं, तो आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होता है। भारत के खिलाफ मैच हमारे लिए कोई बड़ी बात (Big Deal) नहीं है। हम उनके खिलाफ पहले भी खेल चुके हैं। इस बार हम एक नई और आक्रामक मानसिकता के साथ मैदान पर उतरेंगे।”

क्या पाकिस्तान का प्लान तैयार है? फरहान ने साफ किया कि उनकी टीम अब पुराने रिकॉर्ड्स या भारत-पाक मैच के हाइप को खुद पर हावी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा, “हम अपने दिमाग पर यह बोझ नहीं डालेंगे कि यह एक विशेष मैच है। हम इसे एक सामान्य मुकाबले की तरह खेलेंगे।” पाकिस्तान की हालिया फॉर्म, खासकर फरहान की बल्लेबाजी और उस्मान तारिक की गेंदबाजी, भारत के लिए चुनौती बन सकती है। अब देखना यह है कि १५ फरवरी को कोलंबो के मैदान पर फरहान का यह ‘सामान्य’ नजरिया भारत के सामने टिक पाता है या नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *