दुनिया का सबसे लंबा मेट्रो रूट अब दिल्ली में! ८९ KM लंबी मैजेंटा लाइन पर नहीं होगा कोई ड्राइवर

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की मैजेंटा लाइन अब राजधानी की लाइफलाइन बनने जा रही है। फेज ४ और फेज ५ए के विस्तार के बाद यह कॉरिडोर ८९ किलोमीटर लंबा हो जाएगा, जो इसे दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा रूट बना देगा। यह कॉरिडोर बॉटनिकल गार्डन से शुरू होकर इंद्रलोक तक जाएगा और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यह पूरी तरह से ‘ड्राइवरलेस’ यानी चालक रहित होगा।

६५ स्टेशन और २१ इंटरचेंज: इस नए रूट के पूरी तरह तैयार होने के बाद इसमें कुल ६५ स्टेशन होंगे, जिनमें से ४० स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें २१ इंटरचेंज स्टेशन दिए गए हैं। आजादपुर, नई दिल्ली और इंद्रलोक जैसे स्टेशन ‘ट्रिपल इंटरचेंज’ की सुविधा देंगे, जिससे दिल्ली-एनसीआर के किसी भी कोने में पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा।

इंजीनियरिंग का कमाल: मैजेंटा लाइन अपनी इंजीनियरिंग के लिए भी जानी जाएगी। इसमें हैदरपुर बादली मोड़ जैसा सबसे ऊंचा स्टेशन और हौज खास जैसा सबसे गहरा अंडरग्राउंड स्टेशन (२९ मीटर) शामिल है। इस विस्तार से न केवल ट्रैफिक कम होगा, बल्कि यात्रियों के समय की भी बड़ी बचत होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *