मौलाना’ संग Photo पर बवाल, हिमंता सरमा का पवन खेड़ा पर पलटवार— कांग्रेस का दांव पड़ा उल्टा!

असम विधानसभा चुनाव २०२६ से पहले जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा बांग्लादेशी मौलवी के साथ सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की फोटो शेयर करने के बाद राजनीति गरमा गई है। हालांकि, हिमंता ने इसे ‘तैयार तीर का उल्टा लगना’ बताते हुए कांग्रेस पर ही पलटवार कर दिया है।
खेड़ा के आरोप और हिमंता का जवाब: पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि ढाका के चिश्तिया सैदिया दरबार शरीफ के मौलाना, जिनके जमात-ए-इस्लामी से संबंध हैं, उनके साथ सरमा की मुलाकात संदिग्ध है। इसके जवाब में सीएम सरमा ने दावा किया कि वही मौलाना तत्कालीन सीएम तरुण गोगोई के घर भी गए थे और गौरव गोगोई से भी मिल चुके थे। सरमा ने कहा, “कांग्रेस की संस्कृति ही ऐसी है कि वहां रहते हुए मुझे भी कई मौलानाओं से मिलने के लिए कहा जाता था।”
SIT जांच और चुनावी घमासान: सरमा ने स्पष्ट किया कि वैचारिक मतभेदों और इसी तरह के ‘दबाव’ के कारण उन्होंने २०१५ में कांग्रेस छोड़ी थी। यह विवाद ऐसे समय में आया है जब हिमंता सरमा ने गौरव गोगोई की पत्नी के कथित पाकिस्तानी संबंधों की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपने का ऐलान किया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच यह ‘फोटो वार’ अब असम की चुनावी जंग का मुख्य केंद्र बन गया है।