Eicher Motors पर ब्रोकरेज फिदा! ₹8800 तक जाएगा शेयर का भाव, क्या आपके पोर्टफोलियो में है?

रॉयल एनफील्ड की पेरेंट कंपनी आइशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयरों ने बुधवार को शेयर बाजार में धूम मचा दी। तीसरी तिमाही (Q3FY26) के शानदार नतीजों के बाद कंपनी के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 7,766.50 रुपये पर बंद हुए। दिग्गज ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों ने इस स्टॉक पर अपना भरोसा जताया है और भारी-भरकम टारगेट दिए हैं।

मजबूत नतीजों से मिली ताकत: दिसंबर तिमाही में आइशर मोटर्स का परफॉर्मेंस उम्मीद से कहीं बेहतर रहा। कंपनी के एबिटा (EBITDA) और मुनाफे (PAT) में सालाना आधार पर 25-30% की बढ़ोतरी देखी गई है। रॉयल एनफील्ड की बिक्री में 21% का उछाल आया है, जिसने निवेशकों को उत्साहित कर दिया है। इसके अलावा, कंपनी ने साल 2028 तक अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 20 लाख यूनिट करने का मेगा प्लान बनाया है।

किस ब्रोकरेज ने क्या कहा?

  • Jefferies: सबसे बुलिश रुख अपनाते हुए ₹8,800 का टारगेट दिया है और ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है।
  • Citi: कंपनी की बेहतर मार्जिन और वैल्यू इंजीनियरिंग को देखते हुए ₹8,300 का टारगेट तय किया है।
  • CLSA: ₹8,066 के टारगेट के साथ ‘Outperform’ रेटिंग दी है।
  • Macquarie: हालांकि, इस ब्रोकरेज ने ऊंचे वैल्यूएशन को देखते हुए ₹7,296 के टारगेट के साथ ‘Neutral’ रेटिंग दी है।

जानकारों का मानना है कि प्रीमियम सेगमेंट में बढ़ती डिमांड और जीएसटी कटौती के बाद रॉयल एनफील्ड की लोकप्रियता कंपनी को आने वाले समय में और मजबूती देगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *