गर्मी में कार स्टार्ट करते समय AC ऑन रखना पड़ सकता है भारी, लग सकता है ₹30,000 का फटका!

भीषण गर्मी के मौसम में कार में बैठते ही AC ऑन करना सुकून देता है, लेकिन यही आदत आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंजन स्टार्ट करते समय AC चालू रखने से बैटरी, स्टार्टर मोटर और AC कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यह लापरवाही आपको २५,००० से ३०,००० रुपये तक के भारी खर्च में डाल सकती है।

कैसे होता है नुकसान? जब कार का इंजन स्टार्ट होता है, तो बैटरी की पूरी ताकत ‘स्टार्टर मोटर’ को चाहिए होती है। अगर उसी समय AC भी ऑन है, तो AC कंप्रेसर का क्लच तुरंत जुड़ जाता है, जिससे इंजन और बैटरी दोनों पर एक साथ लोड बढ़ जाता है। लंबे समय तक ऐसा करने से कंप्रेसर की कार्यक्षमता कम हो जाती है और बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होने लगती है।

एक्सपर्ट की राय: हमेशा कार का इंजन बंद करने से पहले AC, म्यूजिक सिस्टम और हेडलाइट्स जैसे इलेक्ट्रिक आइटम बंद कर दें। अगली बार जब आप कार स्टार्ट करें, तो इंजन चालू होने के कुछ मिनट बाद ही AC ऑन करें। ऐसा करने से बैटरी की पूरी सप्लाई सिर्फ इंजन स्टार्ट करने में इस्तेमाल होगी और आपके गैजेट्स लंबे समय तक सुरक्षित रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *