DU, JNU या BHU में चाहिए एडमिशन? 10वीं के बाद ही शुरू करें CUET की तैयारी, जानें एक्सपर्ट टिप्स
February 12, 2026
देश के टॉप विश्वविद्यालयों में स्नातक (Graduation) की सीट पक्की करना अब आसान नहीं रह गया है। इसके लिए आपको ‘क कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET) की बाधा पार करनी होगी। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि जो छात्र 10वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद से ही इस पर ध्यान देना शुरू कर देते हैं, उनके सफल होने की संभावना सबसे अधिक होती है। रांची के कोचिंग विशेषज्ञ अजीत सिंह ने छात्रों को CUET फतह करने के लिए कुछ खास रणनीतियां सुझाई हैं।
तैयारी का स्मार्ट तरीका:
- विषय का चुनाव: 11वीं कक्षा में प्रवेश से पहले यह स्पष्ट कर लें कि आपकी रुचि किस विषय में है। किसी के दबाव में आकर नहीं, बल्कि अपने दिल की सुनकर ऑनर्स विषय चुनें।
- 4 घंटे की विशेष पढ़ाई: रोजाना साढ़े तीन से चार घंटे का समय CUET के लिए निकालें। इसमें 1 घंटा अखबार पढ़ने (करेंट अफेयर्स के लिए), 1 घंटा जनरल पेपर और 1 घंटा अपने मुख्य विषय को दें। बाकी आधा घंटा रिवीजन के लिए रखें।
- NCERT है सबसे महत्वपूर्ण: चूंकि यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, इसलिए NCERT की किताबों को अच्छी तरह घोट लें। विशेषज्ञों का कहना है कि 10 अलग-अलग किताबें पढ़ने के बजाय एक अच्छी किताब को 10 बार पढ़ना और 50 बार रिवीजन करना टोपर्स की पहचान है।
- सोशल मीडिया से दूरी: पढ़ाई के दौरान फोन को कमरे से बाहर रखें। अनुशासन और निरंतरता ही आपको सफलता दिलाएगी। 10वीं के बाद मिलने वाले खाली समय का उपयोग पुराने प्रश्न पत्रों (PYQs) को समझने में करें।