बाजार की गिरावट में भी इस फंड ने दिया 23% रिटर्न! 3 साल में ₹1 लाख बन गए ₹2.51 लाख

शेयर बाजार में पिछले एक साल से जारी उतार-चढ़ाव के बावजूद ‘बिजनेस साइकिल फंड्स’ ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, ICICI प्रूडेंशियल बिजनेस साइकिल फंड ने एक साल में 18.12% और तीन साल में 22.82% का दमदार रिटर्न दिया है। इस फंड ने लंबी अवधि के निवेश में बेंचमार्क इंडेक्स को भी मात दी है।

कैसे बढ़ा पैसा? इस स्कीम की शुरुआत में किया गया ₹1 लाख का निवेश आज बढ़कर ₹2.51 लाख हो चुका है। वहीं, SIP की बात करें तो ₹10,000 प्रति माह का निवेश (कुल ₹6.10 लाख) 31 जनवरी 2026 तक ₹9.74 लाख के करीब पहुंच गया है। कोटक और एचडीएफसी के इसी तरह के फंड्स ने भी 15% से 18% के बीच रिटर्न दिया है, लेकिन आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इस रेस में सबसे आगे है।

फंड की रणनीति: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी के सीआईओ एस. नरेन का कहना है कि यह फंड ‘टॉप-डाउन’ अप्रोच पर काम करता है। यानी यह विकास दर, ब्याज दर और महंगाई जैसे आर्थिक संकेतों को देखकर सही सेक्टर का चुनाव करता है। फिलहाल इस फंड का मुख्य निवेश बैंकिंग, ऑटोमोबाइल और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टरों में है, जिनसे भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *