‘कपिल शर्मा ने खुद चलवाई गोली’, राखी सावंत का सनसनीखेज दावा; रेस्टोरेंट को हिट करने का बताया ‘पब्लिसिटी स्टंट’

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर हुई फायरिंग की घटना ने अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर राखी सावंत ने इस मामले में कपिल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राखी का कहना है कि यह कोई हमला नहीं, बल्कि कपिल शर्मा का अपना खुद का रचा हुआ एक ‘प्रोपेगेंडा’ है।

राखी ने क्या कहा? एक इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत ने कहा, “कपिल शर्मा अपने रेस्टोरेंट को हिट कराने के लिए खुद फायरिंग करवा रहे हैं। क्या हमारे विष्णुई भाइयों के पास इतना फालतू वक्त है कि वो इन लोगों पर गोलियां चलाएंगे?” राखी ने आगे कहा कि अगर कपिल को अपना कैफे हिट कराना है तो प्रमोशन के दूसरे तरीके ढूंढें, पब्लिसिटी के लिए विष्णुई गैंग का नाम बदनाम न करें।

राखी के इस बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जहां एक तरफ कपिल शर्मा के फैंस इसे राखी की दिमागी उपज बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस फायरिंग केस को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *