Hug Day 2026: एक जादू की झप्पी में छिपा है सेहत और प्यार का राज! जानें हग डे का खास महत्व
February 12, 2026

कोलकाता: वैलेंटाइन वीक अपने आखिरी पड़ाव पर है और आज 12 फरवरी को पूरी दुनिया ‘हग डे’ मना रही है। किसी महंगे तोहफे के बजाय आज अपने पार्टनर को प्यार से गले लगाना सबसे कीमती उपहार माना जाता है। यह दिन उन सभी गिले-शिकवों को दूर करने का है जो रिश्तों में खटास पैदा करते हैं।
डॉक्टरों के अनुसार, जब हम किसी को गले लगाते हैं, तो शरीर में ‘ऑक्सीटोसिन’ नामक हार्मोन निकलता है, जो तनाव को कम करने और दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है। ‘बियर हग’ से लेकर ‘बैक हग’ तक, हर गले लगने का अपना एक अलग मतलब और एहसास होता है। आज के डिजिटल दौर में जब सब कुछ वर्चुअल हो गया है, तब किसी का हाथ थामकर उसे गले लगाना सुकून का असली अहसास कराता है। तो आज देर न करें, अपने खास इंसान को एक जादू की झप्पी दें और उन्हें बताएं कि वे आपके लिए कितने मायने रखते हैं।