अजब प्रेम की गजब कहानी: दामाद के साथ भागने वाली सास अब देवर को लेकर हुई फरार, लूट लिए 2 लाख!

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। 10 महीने पहले अपनी बेटी के मंगेतर के साथ भागकर सुर्खियां बटोरने वाली एक शादीशुदा महिला ने अब नया कारनामा कर दिखाया है। 38 वर्षीय महिला, जिसे उसका दामाद अपना सब कुछ मान बैठा था, अब उसे भी छोड़कर अपने देवर के साथ फरार हो गई है। पीड़ित दामाद ने महिला पर 2 लाख रुपये और गहने लेकर भागने का आरोप लगाया है।
कैसे शुरू हुआ यह खेल? मामला 10 महीने पुराना है जब पिंकी (नाम परिवर्तित) को अपनी बेटी के होने वाले पति मनोज (नाम परिवर्तित) से प्यार हो गया। शादी से ठीक 12 दिन पहले सास और दामाद घर से भाग निकले। वे अलीगढ़ छोड़कर बिहार के सीतामढ़ी में रहने लगे, जहां मनोज कपड़े बेचकर गुजारा कर रहा था। मनोज ने सोचा था कि पिंकी उसके साथ जीवन बिताएगी, लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली।
दामाद को लगा तगड़ा झटका: 6 फरवरी को जब मनोज काम से लौटा, तो घर से पिंकी गायब थी। मनोज का दावा है कि पिंकी घर में रखे 2 लाख रुपये कैश और कीमती जेवर लेकर अपने देवर (मनोज के भाई) के साथ भाग गई है। पीड़ित अब न्याय की गुहार लगाने दादों थाने पहुंचा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वारदात बिहार में हुई है, इसलिए वहां की पुलिस ही उचित कार्रवाई कर सकती है।