कढ़ाई चिकन रेसिपी: रेस्टोरेंट जैसा स्वाद अब घर पर, उंगलियां चाटने को मजबूर हो जाएंगे आपके मेहमान!
खाने के शौकीन लोगों के लिए चिकन हमेशा से पहली पसंद रहा है। अगर आप वही रोज का चिकन करी खाकर ऊब चुके हैं, तो इस बार उत्तर भारतीय स्टाइल में ‘कढ़ाई चिकन’ (Karahi Chicken) ट्राई करें। इसका चटपटा स्वाद और गाढ़ी ग्रेवी किसी भी पार्टी की जान बन सकती है। डेलीहंट के पाठकों के लिए पेश है इसकी बेहद आसान विधि।
सामग्री: ५०० ग्राम चिकन, आधा कप बारीक कटा प्याज, ५ टमाटर (टुकड़ों में कटे), २ बड़े चम्मच दही, १ चम्मच अदरक पेस्ट, ३-४ हरी मिर्च, कसूरी मेथी, हरा धनिया, जीरा, धनिया-जीरा पाउडर और गरम मसाला।
बनाने की विधि: सबसे पहले कढ़ाई में तेल गर्म करें और चिकन को तेज आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनकर निकाल लें। अब उसी तेल में जीरा तड़काएं और प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। अदरक का पेस्ट डालकर चिकन वापस डालें और अच्छे से मिलाएं। अब इसमें टमाटर, नमक और थोड़ी चीनी डालकर तब तक पकाएं जब तक टमाटर गल न जाएं।
इसके बाद इसमें धनिया-जीरा पाउडर, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर भूनें। अब आंच धीमी करें और फेंटा हुआ दही डालें। अंत में हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर ५-६ मिनट के लिए ढक दें। गरमा-गरम कढ़ाई चिकन को नान या तंदूरी रोटी के साथ सर्व करें।