विदेशी धरती पर शर्मसार हुआ पाकिस्तान! होटल का बिल नहीं भर सका बोर्ड, सड़क पर भटकते रहे खिलाड़ी
February 13, 2026

ऑस्ट्रेलिया में एफआईएच प्रो लीग खेलने गई पाकिस्तान हॉकी टीम को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। कैनबरा पहुंचने पर खिलाड़ियों को पता चला कि पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड और हॉकी महासंघ ने होटल का किराया नहीं चुकाया है। इसके चलते थक हारकर पहुंचे खिलाड़ियों को घंटों सामान के साथ सड़कों पर भटकने को मजबूर होना पड़ा।
समय के अंतर के कारण कोच ताहिर ज़मान शुरुआत में पाक अधिकारियों से संपर्क नहीं कर सके। हालांकि, बाद में मामला सुलझा लिया गया, लेकिन कमरों की कमी के कारण एक-एक कमरे में दो-तीन खिलाड़ियों को रुकना पड़ रहा है। आर्थिक तंगी की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई इस बेइज्जती ने सबको हैरान कर दिया है।