साउथ ब्लॉक हुआ अतीत! अब ‘सेवा तीर्थ’ से देश चलाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
February 13, 2026

लगभग ७९ वर्षों के ऐतिहासिक सफर के बाद, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) शुक्रवार को दिल्ली के साउथ ब्लॉक से सेंट्रल विस्टा स्थित नए परिसर में स्थानांतरित हो रहा है। ‘सेवा तीर्थ’ नामक इस आधुनिक कॉम्प्लेक्स के तीन भवनों से अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना कामकाज संभालेंगे।
ब्रिटिशकालीन विरासत को पीछे छोड़ते हुए यह बदलाव ‘जनसेवा’ के संकल्प को समर्पित है। इस नए परिसर में पीएमओ के साथ कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का कार्यालय भी होगा। साथ ही, कर्तव्य भवन में कई महत्वपूर्ण केंद्रीय मंत्रालयों को भी शिफ्ट किया गया है।