बांग्लादेश में 35 साल बाद पुरुष प्रधानमंत्री: बीएनपी की प्रचंड जीत, अगले हफ्ते शपथ लेंगे तारिक रहमान!

बांग्लादेश में 35 साल बाद पुरुष प्रधानमंत्री: बीएनपी की प्रचंड जीत, अगले हफ्ते शपथ लेंगे तारिक रहमान!

बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बीएनपी गठबंधन ने 212 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही देश को 35 साल बाद पहला पुरुष प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान अगले सप्ताह प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, जिससे देश की सत्ता में एक बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है।

चुनाव के साथ हुए जनमत संग्रह में जनता ने ‘हां’ के पक्ष में वोट देकर संवैधानिक और प्रशासनिक सुधारों को मंजूरी दी है। वहीं, विपक्षी जमात गठबंधन 70 सीटों के साथ मजबूत स्थिति में उभरा है। डेढ़ साल की अंतरिम सरकार के बाद, इस चुनाव परिणाम ने बांग्लादेश में लोकतांत्रिक शासन की वापसी और व्यापक राजकीय बदलाव के संकेत दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *