इमरान खान की आंखों की रोशनी पर बड़ा खतरा! पूर्व PM की एक आंख से दिखना हुआ बंद
February 13, 2026

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जेल में बंद इमरान की दाहिनी आंख की रोशनी लगभग ८५ प्रतिशत तक खत्म हो चुकी है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर २०२५ तक उनकी दृष्टि सामान्य थी, लेकिन जेल प्रशासन की कथित लापरवाही के कारण अब उन्हें दाहिनी आंख से केवल १५ प्रतिशत ही दिखाई दे रहा है। जांच में उनकी आंख में खून का थक्का जमने की पुष्टि हुई है।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश याह्या अफरीदी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए १६ फरवरी तक इमरान खान की विस्तृत मेडिकल जांच के आदेश दिए हैं। अदालत ने कड़े शब्दों में कहा कि किसी भी कैदी का स्वास्थ्य सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी बीच, कोर्ट ने इमरान को उनके बेटों, कासिम और सुलेमान से फोन पर बात करने की अनुमति भी दे दी है।