पाकिस्तान से भिड़ंत से पहले भारत का ‘विराट’ रूप, नामीबिया को 93 रनों से रौंदकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

पाकिस्तान से भिड़ंत से पहले भारत का ‘विराट’ रूप, नामीबिया को 93 रनों से रौंदकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराकर अपनी बादशाहत कायम रखी है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ईशान किशन के तूफानी 61 और हार्दिक पांड्या के 52 रनों की मदद से 209 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में नामीबिया की टीम भारतीय गेंदबाजों, विशेषकर वरुण चक्रवर्ती की फिरकी के सामने महज 116 रनों पर ढेर हो गई।

पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले यह जीत भारत के लिए मनोबल बढ़ाने वाली है। वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने नामीबियाई मध्यक्रम को ध्वस्त कर दिया, जबकि जसप्रीत बुमराह ने भी अपनी लय दिखाई। हालांकि नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 4 विकेट झटके, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के विशाल स्कोर के आगे उनका प्रयास फीका रहा। ईशान की 20 गेंदों वाली फिफ्टी इस मैच का मुख्य आकर्षण रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *