बंगाल में क्या इस बार सिर्फ 4 चरणों में होगा मतदान? चुनाव आयोग की बड़ी बैठक से मची खलबली!

बंगाल में क्या इस बार सिर्फ 4 चरणों में होगा मतदान? चुनाव आयोग की बड़ी बैठक से मची खलबली!

पश्चिम बंगाल में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज शुक्रवार को चुनाव आयोग मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल के साथ एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक करेगा। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में जिला अधिकारियों की उपस्थिति में ‘एसआईआर’ प्रक्रिया और जमीनी स्तर की तैयारियों पर चर्चा होगी। चुनाव आयोग की फुल बेंच 1 मार्च को राज्य का दौरा कर सकती है, जिसके बाद चुनाव की तारीखों का औपचारिक ऐलान होने की संभावना है।

खबरों की मानें तो आयोग इस बार बंगाल में चार चरणों में चुनाव कराने पर विचार कर रहा है, जिसे अप्रैल तक पूरा किया जा सकता है। 2021 के विधानसभा चुनाव में आठ चरणों के बावजूद हुई हिंसा को देखते हुए, इस बार चरणों की संख्या को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं। आयोग का मुख्य उद्देश्य राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *