बंगाल चुनाव की तारीखों पर बड़ा खुलासा! जानें कब होगा वोटिंग का ऐलान?

बंगाल चुनाव की तारीखों पर बड़ा खुलासा! जानें कब होगा वोटिंग का ऐलान?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। सूत्रों का दावा है कि इसके तुरंत बाद, 2 मार्च को चुनावी कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मतदाता सूची संशोधन की अवधि बढ़ाई गई है, जिसके चलते यह नया शेड्यूल तैयार हुआ है।

चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए इसी महीने चुनाव आयोग की फुल बेंच राज्य का दौरा कर सकती है। आयोग माइक्रो ऑब्जर्वर की सेवा भी 28 फरवरी तक बढ़ा चुका है। माना जा रहा है कि अप्रैल महीने में 2 से 4 चरणों में मतदान संपन्न होगा और अप्रैल के अंत तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। मार्च के दूसरे सप्ताह में औपचारिक अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *