करोड़ों की संपत्ति के बाद भी तिहाड़ में राजपाल यादव! क्यों नहीं चुका पाए 9 करोड़ का कर्ज?

करोड़ों की संपत्ति के बाद भी तिहाड़ में राजपाल यादव! क्यों नहीं चुका पाए 9 करोड़ का कर्ज?

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों मुश्किलों में घिरे हैं। करोड़ों की सालाना कमाई और करीब 80 करोड़ की संपत्ति होने के बावजूद राजपाल 9 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुका पाने के कारण तिहाड़ जेल में हैं। फिल्म निर्देशन के लिए लिए गए कर्ज और चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर उन्होंने 5 फरवरी को आत्मसमर्पण किया था।

हाल ही में हुई सुनवाई में अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर फैसला अगले सोमवार तक के लिए टाल दिया है। राजपाल ने आर्थिक तंगी का हवाला दिया है, जबकि उनके पास महंगी गाड़ियाँ और कई संपत्तियां मौजूद हैं। उनके परिवार को उम्मीद है कि 19 फरवरी को भतीजी की शादी से पहले उन्हें राहत मिल जाएगी। इस साल उनकी ‘भूत बंगला’ जैसी बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *