क्या आप भी अनिद्रा के जाल में फंस रहे हैं और स्मार्टफोन छीन रहा है आपकी रातों की नींद
February 13, 2026

NEWS DESK : आजकल की युवा पीढ़ी डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग के कारण गंभीर अनिद्रा यानी इनसोम्निया का सामना कर रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि सप्ताह में तीन दिन और लगातार तीन महीने तक नींद न आए, तो यह क्रोनिक इनसोम्निया हो सकता है। दिन भर थकान, एकाग्रता में कमी और स्वभाव में चिड़चिड़ापन इसके प्रमुख लक्षण हैं।
इस समस्या से बचने के लिए सोने से कम से कम एक घंटे पहले मोबाइल और लैपटॉप का त्याग करें। इसके अलावा, कैफीन युक्त पदार्थों से परहेज, नियमित ध्यान और सोने के कमरे में शांति बनाए रखना आवश्यक है। सही समय पर हल्का भोजन और तनावमुक्त मन गहरी नींद सुनिश्चित करने में सहायक होते हैं।