अस्पताल से डिस्चार्ज हुए अभिषेक शर्मा की सेहत पर बड़ा अपडेट और क्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच में होगी उनकी वापसी
February 13, 2026

NEWS DESK : अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अभिषेक शर्मा पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं। अर्शदीप सिंह के एक वीडियो में वह काफी कमजोर और थके हुए दिख रहे हैं, जहां उन्होंने खुद के दाल-चावल खाने की बात कही। पेट की समस्या के चलते उनका वजन काफी कम हो गया है, जिससे उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े हो गए हैं।
कप्तान सूर्यकुमार यादव के बयान ने पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक के खेलने पर संशय बढ़ा दिया है। सूर्या के अनुसार उन्हें पूरी तरह फिट होने में अभी कुछ और समय लग सकता है। हालांकि वह टीम के साथ ड्रेसिंग रूम में मौजूद हैं, लेकिन हाई-वोल्टेज मुकाबले में उनके खेलने की संभावना फिलहाल कम दिखाई दे रही है।