बांग्लादेश में बीएनपी की बड़ी जीत के बाद पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई
February 13, 2026

बांग्लादेश संसदीय चुनाव में बीएनपी की शानदार जीत की ओर बढ़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान को हार्दिक बधाई दी है। शुक्रवार को ‘एक्स’ पर साझा किए गए संदेश में मोदी ने कहा कि यह जीत दर्शाती है कि वहां की जनता को उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। भारत ने एक लोकतांत्रिक और प्रगतिशील बांग्लादेश के समर्थन में खड़े रहने का संकल्प दोहराया है।
प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों का उल्लेख करते हुए आपसी हितों को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। शेख हसीना की दिल्ली में मौजूदगी के बीच मोदी का यह संदेश कूटनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।