बीस लाख करोड़ के कर्ज में डूबा बांग्लादेश क्या संभाल पाएंगे तारिक रहमान

बीस लाख करोड़ के कर्ज में डूबा बांग्लादेश क्या संभाल पाएंगे तारिक रहमान

NEWS DESK : बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही बीएनपी की वापसी के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन भावी प्रधानमंत्री तारिक रहमान के लिए राह आसान नहीं होगी। देश पर वर्तमान में २० लाख करोड़ रुपये का भारी कर्ज है, जो तीन साल के बजट के बराबर है। गारमेंट्स सेक्टर पर अत्यधिक निर्भरता और हालिया विरोध प्रदर्शनों के कारण २५ हजार करोड़ के ऑर्डर रद्द होने से अर्थव्यवस्था वेंटिलेटर पर है।

यूनुस प्रशासन ने अपने कार्यकाल के अंतिम समय में दक्षिण कोरिया से ५७१ करोड़ रुपये का नया कर्ज लेकर वित्तीय बोझ और बढ़ा दिया है। राजस्व में कमी और विदेशी मुद्रा भंडार के संकट के बीच नई सरकार को न केवल अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की शर्तों का पालन करना होगा, बल्कि डूबती अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए कड़े फैसले भी लेने होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *