राहुल गांधी की सदस्यता पर फिर मंडराया संकट बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने की आजीवन प्रतिबंध की मांग

राहुल गांधी की सदस्यता पर फिर मंडराया संकट बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने की आजीवन प्रतिबंध की मांग

न्यूज डेस्क : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश करते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है। दुबे का आरोप है कि राहुल गांधी ने बजट और रक्षा नीति पर भ्रामक बयान देकर देश की छवि खराब की है। उन्होंने राहुल पर विदेशी संस्थाओं के साथ मिलकर बैंकिंग व्यवस्था को अस्थिर करने का गंभीर आरोप भी लगाया।

इस मामले पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने इसे सत्ता पक्ष की हताशा बताया है। कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि निशिकांत दुबे मंत्री पद पाने की लालसा में इस तरह के कदम उठा रहे हैं। राहुल गांधी की सदस्यता और चुनाव लड़ने की योग्यता पर छिड़ी यह जंग अब संसद में बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *