मुंहासों के लिए एंटी डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी
February 13, 2026

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एंटी-डैंड्रफ शैंपू से चेहरा धोने का नुस्खा आपकी त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, शैंपू में मौजूद जिंक पाइरिथियोन स्कैल्प के लिए होता है, जो चेहरे की कोमल त्वचा का प्राकृतिक पीएच संतुलन बिगाड़ सकता है।
इससे त्वचा में रूखापन, जलन और खुजली जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। चेहरे की सुरक्षा परत कमजोर होने से मुंहासे कम होने के बजाय संक्रमण बढ़ने का खतरा रहता है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि ऐसी किसी भी सोशल मीडिया रील को फॉलो करने के बजाय उचित स्किनकेयर उत्पादों का ही चयन करें।