आईसीसी पर भेदभाव का बड़ा आरोप क्या छोटे देशों के साथ हो रहा है अन्याय

आईसीसी पर भेदभाव का बड़ा आरोप क्या छोटे देशों के साथ हो रहा है अन्याय

NEWS DESK : बांग्लादेश और पाकिस्तान के बाद अब अमेरिका ने भी आईसीसी के खिलाफ पक्षपात का मोर्चा खोल दिया है। अमेरिकी खिलाड़ी शायन जहांगीर ने गंभीर आरोप लगाया कि एसोसिएट देशों को बड़े देशों की तुलना में समान अवसर, फंड और बुनियादी ढांचा नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा के बावजूद पर्याप्त प्रदर्शन के अवसर न मिलना खेल के विकास में बाधक है।

जहांगीर के अनुसार, नेपाल और अमेरिका जैसी टीमों ने बड़े देशों को कड़ी टक्कर दी है, फिर भी उन्हें द्विपक्षीय सीरीज और प्रदर्शन के पर्याप्त मौके नहीं दिए जाते। उन्होंने आईसीसी से आर्थिक सहयोग और बेहतर सुविधाओं की मांग की है। अब देखना यह है कि क्या विश्व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था इन उभरते देशों की शिकायतों पर ध्यान देती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *