आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के डर से शेयर बाजार में भारी गिरावट और आईटी शेयरों के दाम औंधे मुंह गिरे
February 13, 2026

NEWS DESK : एआई के बढ़ते प्रभाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार मचा है और सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। टीसीएस और इंफोसिस जैसे प्रमुख आईटी शेयरों में ६ प्रतिशत तक की कमी आई है, क्योंकि एआई के कारण पारंपरिक आईटी बिजनेस मॉडल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अमेरिकी बाजार नैस्डैक में भी आईटी सेक्टर के शेयरों में २ प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई।
बाजार में मंदी के बीच राहत की खबर यह है कि सोना और चांदी की कीमतों में मामूली सुधार हुआ है। सोने की कीमत २,००० रुपये बढ़कर १.৫৫ लाख और चांदी ६,००० रुपये बढ़कर २.४२ लाख के स्तर पर पहुंच गई है। सेंसेक्स के ३० में से २७ शेयरों में गिरावट के कारण निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, जबकि रिलायंस के शेयर भी लगभग १.४० प्रतिशत तक नीचे गिर गए हैं।