संसद में सौगत रॉय और जून मालिया की हंसी ने जीता सोशल मीडिया का दिल

बजट सत्र की गंभीर कार्यवाही के बीच तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय और अभिनेत्री-सांसद जून मालिया का एक हल्का-फुल्का पल चर्चा का विषय बना हुआ है। सदन में जब आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद भाषण दे रहे थे, तब उनके पीछे बैठे इन दोनों सांसदों के बीच चल रही हंसी-मजाक की क्लिप वायरल हो गई। सौगत रॉय की किसी बात पर जून मालिया अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मजेदार टिप्पणियां की जा रही हैं। लोग संसदीय बहसों के बीच इस तरह के सहज और खुशनुमा पलों को काफी पसंद कर रहे हैं। दिग्गज राजनेता सौगत रॉय अपनी हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं और इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर सदन के भीतर उनके मजाकिया अंदाज की झलक पेश की है।
Carefully watch the body language of TMC MPs Saugata Roy and June Malia in the background…🧐🧐 pic.twitter.com/DRIhe2ts9H
— Mubashir Bhat 🇮🇳 (@MubashiirBhat) February 12, 2026