दिल्ली विश्वविद्यालय में इतिहासकार इरफान हबीब पर हमला और फेंकी गई पानी से भरी बाल्टी
February 13, 2026

NEWS DESK : दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में ९৪ वर्षीय प्रसिद्ध इतिहासकार इरफान हबीब को निशाना बनाकर पानी से भरी बाल्टी और डस्टबिन फेंकने का मामला सामने आया है। आइसा द्वारा आयोजित ‘समानता दिवस’ पर भाषण के दौरान हुई इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया।
आइसा ने इस हमले के लिए एबीवीपी को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि एबीवीपी ने इन आरोपों को निराधार बताया है। हबीब ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि वैचारिक मतभेदों के बावजूद शिक्षण संस्थानों में सम्मान बना रहना चाहिए। फिलहाल इस मामले को लेकर विश्वविद्यालय में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।