दुश्मन के मिसाइल होंगे नाकाम क्योंकि भारत खरीद रहा है और भी घातक एस-400 सिस्टम

दुश्मन के मिसाइल होंगे नाकाम क्योंकि भारत खरीद रहा है और भी घातक एस-400 सिस्टम

NEWS DESK : भारतीय रक्षा मंत्रालय ने रूस से 288 अतिरिक्त एस-400 एंटी-बैलिस्टिक मिसाइलें खरीदने की बड़ी योजना को मंजूरी दे दी है। राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने करीब 10,000 करोड़ रुपये के इस सौदे पर मुहर लगाई है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तानी मिसाइलों को तबाह करने में इस ‘सुदर्शन चक्र’ की सफलता के बाद यह निर्णय लिया गया।

यह अत्याधुनिक प्रणाली 600 किलोमीटर दूर से खतरों को पहचान कर 400 किलोमीटर की सीमा में उन्हें नष्ट कर सकती है। वर्तमान में चीन और पाकिस्तान सीमा पर तैनात एस-400 भारत की हवाई सुरक्षा को अभेद्य बना रहे हैं। इस नए सौदे से देश की सैन्य शक्ति और रणनीतिक बढ़त कई गुना बढ़ जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *