पाकिस्तान के खिलाफ भारत को फेवरेट नहीं मानते रोहित शर्मा

पाकिस्तान के खिलाफ भारत को फेवरेट नहीं मानते रोहित शर्मा

NEWS DESK : नामीबिया पर धमाकेदार जीत के बावजूद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महामुकाबले से पहले टीम इंडिया को आगाह किया है। आईसीसी टी-20 विश्व कप के ब्रांड एंबेसडर रोहित का मानना है कि ऐसे बड़े मैचों में ‘फेवरेट’ जैसा कोई शब्द नहीं होता और पिछला रिकॉर्ड मायने नहीं रखता।

सूर्यकुमार यादव की टीम को सलाह देते हुए रोहित ने कहा कि वर्तमान में कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जीत के लिए अंक तालिका नहीं, बल्कि मैच के दिन का प्रदर्शन और खिलाड़ियों की फॉर्म सबसे महत्वपूर्ण है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *