हॉलीवुड में पंडित रविशंकर बनेंगे फरहान अख्तर

हॉलीवुड में पंडित रविशंकर बनेंगे फरहान अख्तर

ऑस्कर विजेता निर्देशक सैम मेंडेस की आगामी फिल्म ‘द बीटल्स’ से फरहान अख्तर हॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इस बायोपिक में वह महान सितार वादक पंडित रविशंकर की प्रतिष्ठित भूमिका निभाएंगे। सोनी पिक्चर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की है।

यह फिल्म मुख्य रूप से प्रसिद्ध रॉक बैंड ‘द बीटल्स’ और विशेष रूप से जॉर्ज हैरिसन के साथ रविशंकर के संबंधों पर आधारित होगी। कई हॉलीवुड सितारों से सजी यह फिल्म अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है, जिसे लेकर भारतीय प्रशंसकों में भारी उत्साह है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *