विजय की जनसभा में हुई मौत पर एआईएडीएमके ने शेयर किया कफिन डांस का वीडियो और साधा तीखा निशाना

विजय की जनसभा में हुई मौत पर एआईएडीएमके ने शेयर किया कफिन डांस का वीडियो और साधा तीखा निशाना

तमिलनाडु के सलेम में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके की जनसभा के दौरान सूरज नामक व्यक्ति की हीटस्ट्रोक से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार क्षमता से अधिक भीड़ होने के कारण वहां अव्यवस्था फैली जिससे सूरज की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना ने आयोजन के सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस दुखद घटना के बाद एआईएडीएमके ने विजय पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध ‘कफिन डांस’ की तस्वीर साझा की। पार्टी प्रवक्ता कोवाई सत्यन ने तंज कसते हुए कहा कि भविष्य में टीवीके की सभाओं में जाने वालों को अपना कफिन साथ ले जाना चाहिए। इस विवादित पोस्ट ने राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *