संजू सैमसन के जाते ही राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को सौंपी कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी
February 13, 2026

NEWS DESK : आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ा फैसला लेते हुए रियान पराग को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। दिग्गज खिलाड़ी संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने के बाद फ्रेंचाइजी ने असम के इस होनहार ऑलराउंडर पर भरोसा जताया है। पराग पिछले सात सीजन से रॉयल्स के साथ जुड़े हुए हैं।
पिछले सीजन में चोटिल संजू की जगह आठ मैचों में कप्तानी करने वाले पराग अब पूर्णकालिक रूप से टीम की कमान संभालेंगे। बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले पराग ने पिछले साल 393 रन बनाए थे। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि टीम के प्रति पराग की वफादारी और उनका आक्रामक खेल इस बार राजस्थान रॉयल्स को खिताब दिलाने में मददगार साबित होगा।