क्या दार्जिलिंग में फिर खिलेगा कमल और बिमल गुरुंग बनेंगे बीजेपी का सहारा

क्या दार्जिलिंग में फिर खिलेगा कमल और बिमल गुरुंग बनेंगे बीजेपी का सहारा

NEWS DESK : पहाड़ की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए भाजपा एक बार फिर बिमल गुरुंग पर दांव लगाने की तैयारी में है। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के नेताओं की हालिया बैठक ने चुनावी हलचल तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन और पहाड़ की स्थायी राजनीतिक समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है।

इस बीच, अन्य स्थानीय दल भी अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। जहां अजय एडवर्ड्स और नीरज जिम्बा के चुनाव लड़ने की चर्चाएं गर्म हैं, वहीं अनित थापा की पार्टी ने गुरुंग के इस दौरे को अस्तित्व बचाने की कोशिश करार दिया है। पहाड़ की सत्ता की चाबी किसके पास होगी, यह अब आने वाले समय में तय होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *