अब नेता नहीं जनता बनाएगी मैनिफेस्टो! 2026 बंगाल चुनाव के लिए CPM और BJP का डिजिटल दांव

अब नेता नहीं जनता बनाएगी मैनिफेस्टो! 2026 बंगाल चुनाव के लिए CPM और BJP का डिजिटल दांव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा चढ़ने लगा है। सीपीआई(एम) और बीजेपी ने जनता की राय से चुनावी घोषणापत्र तैयार करने की अनूठी पहल की है। ‘आपकी राय, हमारा घोषणापत्र’ के नारे के साथ वामदल डिजिटल माध्यम से लोगों के सुझाव मांग रहे हैं। इसके जरिए डिजिटल वॉलंटियर बनने का मौका भी दिया जा रहा है।

दूसरी ओर, बीजेपी ने भी ‘संकल्प पत्र’ के लिए सुझाव संग्रह वाहन और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची आने के बाद मार्च के दूसरे या तीसरे हफ्ते में चुनाव की घोषणा संभव है। माना जा रहा है कि इस बार चुनाव 2 से 3 चरणों में ही सिमट सकता है, जिससे पहले दोनों दल जनमत जुटाने में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *