कोलंबो में बारिश का साया क्या भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महामुकाबला रद्द कर देगा

कोलंबो में बारिश का साया क्या भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महामुकाबला रद्द कर देगा

NEWS DESK : 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यदि मैच बारिश की भेंट चढ़ता है, तो दोनों टीमों के बीच अंक बांट दिए जाएंगे, जिससे रन रेट के आधार पर भारत ग्रुप में शीर्ष पर बना रहेगा।

मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के रुख को लेकर भी काफी विवाद रहा। शुरुआत में मैच के बहिष्कार की घोषणा करने के बाद, पीसीबी ने आईसीसी और श्रीलंका के राष्ट्रपति के हस्तक्षेप के बाद खेलने का फैसला किया है। पीसीबी के इस यू-टर्न की कड़ी आलोचना हो रही है। इस बीच, 16 फरवरी को कैंडी में होने वाले श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के मैच पर भी खराब मौसम का खतरा बना हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *