इंसान को जीवन में कितनी बार होता है सच्चा प्यार रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
February 13, 2026

NEWS DESK : अमेरिका के किन्से इंस्टीट्यूट द्वारा की गई एक हालिया रिसर्च में यह बात सामने आई है कि एक व्यक्ति अपने पूरे जीवनकाल में औसतन केवल दो बार ही गहरा और सच्चा प्यार महसूस करता है। इस अध्ययन में 18 से 99 वर्ष की आयु के लगभग 10,000 लोगों को शामिल किया गया था, जिसमें प्यार की आवृत्ति और उसकी गहराई को समझने की कोशिश की गई।
रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 30 प्रतिशत लोगों ने दो बार और 28 प्रतिशत ने केवल एक बार सच्चा प्यार मिलने की बात स्वीकार की। वहीं, 14 प्रतिशत लोग ऐसे भी थे जिन्हें कभी यह अहसास नहीं हुआ। शोधकर्ताओं का मानना है कि वास्तविक और भावनात्मक प्रेम एक दुर्लभ अनुभव है, जो उम्र या लिंग की सीमाओं से परे किसी भी पड़ाव पर दस्तक दे सकता है।