तस्लीमा नसरीन की 15 सूत्रीय मांगों ने मचाया हड़कंप और चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई की अपील
February 13, 2026

NEWS DESK : बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी की जीत पर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि वह बीएनपी की जीत से खुश नहीं हैं, लेकिन कट्टरपंथी दलों के सत्ता से दूर रहने पर उन्हें राहत मिली है। लेखिका ने नई सरकार के सामने 15 सूत्रीय मांगें रखी हैं।
अपनी मांगों में तस्लीमा ने हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई और संविधान में धर्मनिरपेक्षता की बहाली पर जोर दिया है। उन्होंने मदरसा शिक्षा को समाप्त कर वैज्ञानिक शिक्षा प्रणाली लागू करने, समान नागरिक संहिता अपनाने और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। लेखिका ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा को भी अनिवार्य बताया है।