चुनावी चंदे में बीजेपी की बंपर हिस्सेदारी और अन्य दलों को लगा बड़ा झटका
February 13, 2026

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में चुनावी ट्रस्टों द्वारा वितरित 3,826.35 करोड़ रुपये में से बीजेपी को सर्वाधिक 82.52 प्रतिशत यानी 3,157.65 करोड़ रुपये मिले हैं। कांग्रेस को 298.77 करोड़ और टीएमसी को केवल 102 करोड़ रुपये से संतोष करना पड़ा है।
कॉर्पोरेट जगत से प्राप्त इस भारी-भरकम चंदे में प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट की भूमिका सबसे अहम रही है। चंदा देने वाली कंपनियों में रियल एस्टेट और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर सबसे आगे रहे। हालांकि, कई ट्रस्टों द्वारा समय पर रिपोर्ट साझा न करने के कारण चुनावी फंडिंग की पारदर्शिता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।