मेसी ईवेंट की तबाही को भूल आईएसएल के लिए दुल्हन की तरह सजी युवा भारती
February 13, 2026

न्यूज डेस्क : लियोनेल मेसी के दौरे के दौरान हुई तोड़फोड़ और हंगामे को पीछे छोड़ते हुए साल्ट लेक स्टेडियम अब आईएसएल के लिए पूरी तरह तैयार है। मोहन बागान और केरल ब्लास्टर्स के बीच होने वाले मैच से पहले स्टेडियम का कायाकल्प कर दिया गया है। मैदान की घास से लेकर गैलरी की कुर्सियों तक, सब कुछ अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का और चकाचक दिख रहा है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर क्लबों को इस बार बिना किसी किराए के स्टेडियम उपलब्ध कराया गया है। जस्टिस असीम कुमार रॉय की कमेटी की जांच और लोक निर्माण विभाग की त्वरित कार्रवाई के बाद स्टेडियम की मरम्मत का काम रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ। फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह राहत की खबर है कि दो महीने पुराने घाव अब पूरी तरह भर चुके हैं।