टॉय ट्रेन के 145 साल के इतिहास में पहली बार महिला टीटीई सरिता ने रचा नया कीर्तिमान

टॉय ट्रेन के 145 साल के इतिहास में पहली बार महिला टीटीई सरिता ने रचा नया कीर्तिमान

न्यूज़ डेस्क : यूनेस्को विश्व धरोहर दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के 145 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में पहली बार किसी महिला को टीटीई के रूप में नियुक्त किया गया है। सोनादा की रहने वाली सरिता योलमो ने एनजेपी से दार्जिलिंग के बीच चलने वाली इस ऐतिहासिक ट्रेन में टिकट चेकिंग की जिम्मेदारी संभालकर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। साल 1991 में रेलवे प्रेस से अपना सफर शुरू करने वाली सरिता की यह उपलब्धि नारी शक्ति का प्रतीक है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार सरिता की यह सफलता रेलवे के आधुनिक और प्रगतिशील दृष्टिकोण को दर्शाती है। सरिता ने इस चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को खुशी-खुशी स्वीकार किया और आठ घंटे के इस पहाड़ी सफर को सफलतापूर्वक पूरा किया। उनके इस साहसी कदम ने न केवल रेलवे प्रशासन को गौरवान्वित किया है, बल्कि हिमालय की चोटियों पर काम करने वाली महिलाओं के लिए भी सपनों की नई उड़ान का रास्ता खोल दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *